Thursday, March 30, 2017

Interesting Facts about Google in Hindi

गूगल के बारे में रोचक तथ्य

Interesting Facts about Google in Hindiगूगल एक ऐसा नाम है जिसे शायद दुनिया में सबसे ज्यादा लोग जानते है। आज इन्टरनेट (Internet) का मतलब Google हो गया है क्योंकि इसके बिना इन्टरनेट की कल्पना भी नहीं की जा सकती। गूगल को मुख्यत: सर्च इंजन (Search Engine) के रूप में जाना जाता है लेकिन इसकी कई मुख्य सेवाएँ जैसे जीमेल (GMAIL), युट्युब (YouTube), Google Maps आदि हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गयी है। गूगल (Google) की स्थापना 4 सितंबर 1998 में हुई थी और कुछ ही वर्षों में यह इन्टरनेट का पर्याय बन गया। आप रोजाना कई बार गूगल.कॉम (Google.com) पर सर्च करते होंगे लेकिन Google के बारे में कुछ ऐसी रोचक बातें (Interesting Facts about Google in Hindi) है, जो शायद आप नहीं जानते होंगे:
1. शुरुआत में Googlके संस्थापक को HTML (Hyper Text Markup Language) जो कि वेब पेज बनाने एंव डिजाईन करने के लिए आवश्यक है) के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी| इसीलिए गूगल का होमेपेज (Homepage) बहुत ही सीधा सादा है| बहुत समय तक तो इस पर सबमिट बटन भी नहीं था, रिटर्न की को हिट करके ही टेग सर्च किये जाते थे|
2. “Google” नाम स्पेलिंग में गलती की वजह से पड़ा| गूगल के संस्थापक “Googol” नाम रखना चाहते थे लेकिन स्पेलिंग लिखने में हुई गलती के कारण “Googol” का “Google” हो गया|
3. प्रतिवर्ष Googlपर 2095100000000 सर्च किये जाते है यानि कि प्रति सेकंड गूगल पर 60,000 से भी ज्यादा सर्च किये जाते है|
4. 2010 के बाद से Googlने प्रति सप्ताह औसतन कम से कम एक कंपनी को ख़रीदा है|
5. GMAIL का आइडिया राजन सेठ ने दिया था जब वो गूगल में इंटरव्यू देने के लिए गए थे। Google द्वारा जीमेल (Gmail) सेवा को शुरू करने से पहले पूरी तरह से जांचने के लिए इसे दो वर्ष तक आतंरिक रूप से इस्तेमाल किया गया था| 2004 में अप्रैल फूल यानी एक अप्रैल के दिन गूगल ने Gmail शुरू किया. सबसे ज्यादा Storage, तेजी से मेल सेंड करने की क्षमता ने लोगों के बीच इसे लोकप्रिय बना दिया. शुरुआत में इसे Gmail account बनाने के लिए इसका आमंत्रण होना बहुत जरुरी होता था. बाद में popular होने के बाद यह सबके लिए free कर दिया गया.
6. 1998 में पहली बार Google डूडल दर्शकों को homepage पर दिखाई दिया. इसमें नेवाडा में Burning festival में भाग ले रहे लोगों के बारे में था. गूगल में डूडल की बहुत बड़ी टीम काम करती है, जो अभी तक एक हजार से ज्यादा डूडल post कर चुकी है. डूडल एक खास तरह का लोगो होता है, जो Google पर किसी भी खास दिन या किसी बड़े व्यक्ति की याद पर लगाया जाता है. जब दिवाली का त्योहार होता है तो पटाखे वाला डूडल दिखाया जाता है.नीचे वही दिखाया गया है.
7. गूगल के दफ्तर में 200 बकरियां नौकरी करती हैं। गूगल अपने दफ्तर के लॉन में घास की कटाई के लिए कटाई मशीन का उपयोग नहीं करता क्योंकि इससे निकलने वाले धुंए और आवाज की वजह से दफ्तर में इनोवेशन के काम कर रहे कर्मचारियों को परेशानी होती है इसीलिए Google ने लॉन की घास की सफाई के लिए बकरियों को लगाया है। इससे घास की ट्रिमिंग होती है और बकरियों का पेट भी भर जाता है।
8. 2005 में गूगल ने Android कंपनी को खरीद लिया। एंड्रॉइड की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आज स्मार्टफोन के करीब 80 फीसदी बाजार पर इसका कब्जा है, यानी हर पांच में से चार स्मार्टफोन एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चल रहे हैं। हर दिन 15 लाख से ज्यादा लोग नया एंड्रॉएड डिवाइस खरीद रहे हैं।
9. Google पर किये गए सर्च का सर्वश्रेष्ठ परिणाम दिखने के लिए 200 से भी अधिक बातों का ध्यान रखा जाता है एंव सेकंड के कुछ हिस्से में इन मापकों के अनुसार सर्वश्रेष्ठ परिणाम प्रदर्शित कर दिए जाते है|
10. इन्टरनेट (Internet) पर प्रत्येक वेबसाइट यह चाहती है कि विजिटर ज्यादा से ज्यादा समय उसकी वेबसाइट पर गुजारे लेकिन इन्टरनेट पर शायद Google ही एक ऐसी कंपनी है जो अपनी वेबसाइट (Website) पर लगने वाले समय को कम करना चाहती है और कम से कम समय में बेहतर सर्च रिजल्ट (Search Result) दिखाना चाहती है।
11. गूगल की 90% से अधिक कमाई विज्ञापनों (Advertisements) से होती है|
12. Google लिखने में होने वाली स्पेलिंग की गलती से बनने वाले कुछ नाम जैसे Googlr.com, Gooogle.com आदि डोमेन का मालिक भी गूगल ही है|
13. अगर आप 466453.com पर जाएँगे तो आप Google के होमपेज पर पहुँच जाएँगे क्योंकि इस डोमेन नेम (Domain) को भी गूगल ने खरीद लिया है| दरअसल मोबाइल के बेल कीपैड (जिसमे नंबर एंव अल्फाबेट्स साथ साथ होते है) में “Google” लिखने के लिए 466453 को टाइप करना पड़ता है| अगर आपने गलती से अल्फाबेट्स की जगह नंबर्स को सेलेक्ट किया हुआ है और आप google लिखना चाहते है तो Google की जगह 4666666455533 टाइप हो जाएगा| इसी के कारण गूगल ने www.466453.com डोमेन को भी खरीद लिया है|
14. बहुत कम लोग यह जानते हैं कि गूगल ने अपनी पहली ट्वीट कम्प्यूटर की भाषा जिसमें 0 और 1 का इस्तेमाल किया जाता है -‘बाइनरी (Binary)’ में की थी। यह ट्वीट थी- “I’m 01100110 01100101 01100101 01101100 01101001 01101110 01100111 00100000 01101100 01110101 01100011 01101011 01111001 00001010.”
अंग्रेजी में इसका मतलब है ‘ im feeling lucky’ होता हैं. गूगल के सर्च बटन के बगल में आपको यही शब्द लिखे मिलेंगे। इस पर क्लिक करते ही आप अब तक के सभी Google डूडल के बारे में जानकारी ले सकते हैं।
15. गूगल प्रतिदिन 5 अरब रूपये से भी ज्यादा कमाती है यानि कि गूगल प्रत्येक सेकंड में 50,000 रूपये कमाता हैं।
16. प्रति सप्ताह 20,000 से भी ज्यादा लोग Google में जॉब के लिए आवेदन करते है|
17. 2006 में गूगल ने ऑनलाइन वीडियो शेयरिंग साइट YouTube खरीद ली. YouTube पर हर मिनट के हिसाब से 60 घंटे तक वीडियो upload किए जाते हैं. वहीं दुनिया भर लाखों चैनल पर आने वाले programe इस पर upload होते हैं, इस तरह की चीज ने दुनिया को और पास लाकर खड़ा कर दिया. गूगल की विडियो सेवा युट्युब (YouTube) पर प्रतिमाह कुल 6 अरब घंटों के विडियो देखे जाते है|
18. गूगल ने अपने स्ट्रीट व्यू मेप के लिए 80 लाख 46 हजार की.मी. सड़क के बराबर फोटोग्राफ लिए है !
19. गूगल का सर्च इंजन 100 मिलियन गीगाबाइट का है ! उतना डाटा अपने पास सेव करने के लिए एक टेराबाइट की एक लाख ड्राइव की जरुरत होगी !
20. Android ऑपरेटिंग सिस्टम मार्केट में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला मोबाइल ओएस बन गया है। आपको बताते चलें की गूगल के एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम को ABCD के अल्फाबेट के हिसाब से नाम दिए गए हैं Cupcake, Donut, Eclair, Froyo, Gingerbread, Honeycomb, Ice Cream Sandwich, Jelly Bean, Kitkat, Lolipop और हालिया M.
21. Google को खरीद सकती थी Yahoo!
याहू गूगल को एक मिलियन डॉलर में खरीद सकती थी, लेकिन नहीं खरीदा। इसी की वजह से लैरी पेज और सर्जी ब्रिन ने अपनी पीएचडी बीच में छोड़कर गूगल पर काम करना शुरू किया। सोचिये, ये डील हो जाती तो याहू आज कहां होता…
Q. गूगल की कमाई कैसे होती है ?
यूजर्स जिन सेवाओं को मुफ्त समझते हैं, गूगल को उन्हीं के बल पर कहीं और से कमाई होती है। अन्य कंपनियां यूजर्स के बारे में जानकारियां गूगल से खरीदती हैं या उसे अपने विज्ञापनों के लिए पैसा देती हैं। विज्ञापन पर हर क्लिक के लिए गूगल चंद सेंट से लेकर सैकड़ों डॉलर तक वसूलता है। गूगल की 90% कमाई advertising से होती है.
कहां से पड़ा नाम
ऐसी मान्यता है- एक के पीछे 100 शून्य लगा दिए जाएं तो बनती है एक अनूठी संख्या ‘गोगोल’, जिसके बारे में कहा जाता है कि इसे एक 9 साल के बच्चे ने गढ़ा था। इसी शब्द के अपभ्रंश से बना है शब्द ‘Google’, जिसके बारे में कहा जाता है कि आज अगर वह न हो, तो दुनिया खाली-खाली सी लगेगी।

Ms. Dhoni Top 5 Biggest Fight his Career!

Monday, March 27, 2017

श्री नैना देवी मंदिर, हिमाचल प्रदेश से जुड़ा इतिहास और पुराण…

श्री नैना देवी मंदिर 1177 मीटर की ऊंचाई पर जिला बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश मे स्थित है | कई पौराणिक कहानियां मंदिर की स्थापना के साथ जुडी हुई हैं |


एक पौराणिक कथा के अनुसार, देवी सती ने खुदको यज्ञ में जिंदा जला दिया, जिससे भगवान शिव व्यथित हो गए | उन्होंने सती के शव को कंधे पर उठाया और तांडव नृत्य शुरू कर दिया |यह है पहाड़ों पर बसे श्री नैना देवी मंदिर, हिमाचल प्रदेश का इतिहास और पुराण...इसने स्वर्ग में सभी देवताओं को भयभीत कर दिया कि भगवान शिव का यह रूप प्रलय ला सकता है| भगवान विष्णु से यह आग्रह किया कि अपने चक्र से सती के शरीर को 51 टुकड़ों में काट दें | श्री नैना देवी मंदिर वह जगह है जहां सती की आंखें गिरीं |
Also Read:
धित एक अन्य कहानी नैना नाम के गुज्जर लड़के की है| एक बार वह अपने मवेशियों को चराने गया और देखा कि एक सफेद गाय अपने थनों से एक पत्थर पर दूध बरसा रही है| उसने अगले कई दिनों तक इसी बात को देखा| एक रात जब वह सो रहा था, उसने देवी माँ को सपने मे यह कहते हुए देखा कि वह पत्थर उनकी पिंडी है| नैना ने पूरी स्थिति और उसके सपने के बारे में राजा बीर चंद को बताया| जब राजा  ने देखा कि यह वास्तव में हो रहा है, उसने उसी स्थान पर श्री नयना देवी नाम के मंदिर का निर्माण करवाया|
यह है पहाड़ों पर बसे श्री नैना देवी मंदिर, हिमाचल प्रदेश का इतिहास और पुराण...
श्री नैना देवी मंदिर महिशपीठ नाम से भी प्रसिद्ध है क्योंकि यहाँ पर माँ श्री नयना देवी जी ने महिषासुर का वध किया था| किंवदंतियों के अनुसार, महिषासुर एक शक्तिशाली राक्षस था जिसे श्री ब्रह्मा द्वारा अमरता का वरदान प्राप्त था, लेकिन उस पर शर्त यह थी कि वह एक अविवाहित महिला द्वारा ही परास्त हो सकता था|इस वरदान के कारण, महिषासुर ने पृथ्वी और देवताओं पर आतंक मचाना शुरू कर दिया | राक्षस के साथ सामना करने के लिए सभी देवताओं ने अपनी शक्तियों को संयुक्त किया और एक देवी को बनाया जो उसे हरा सके| देवी को सभी देवताओं द्वारा अलग अलग प्रकार के हथियारों की भेंट प्राप्त हुई| महिषासुर देवी की असीम सुंदरता से मंत्रमुग्ध हो गया और उसने शादी का प्रस्ताव देवी के समक्ष रखा| देवी ने उसे कहा कि अगर वह उसे हरा देगा तो वह उससे शादी कर लेगी|लड़ाई के दौरान, देवी ने दानव को परास्त किया और उसकी दोनों ऑंखें निकाल दीं|
हा कहानी सिख गुरु गोबिंद सिंह जी के साथ जुडी हुई है|जब उन्होंने मुगलों के खिलाफ अपनी सैन्य अभियान 1756 में छेड़ दिया, वह श्री नैना देवी गये और देवी का आशीर्वाद लेने के लिए एक महायज्ञ किया| आशीर्वाद मिलने के बाद, उन्होंने सफलतापूर्वक मुगलों को हरा दिया|

Monday, March 20, 2017

amazing fact in भगत सिंह





क्रांतिदूसरा नाम हैं भगत सिंह। इनका जन्म 1907 में और फाँसी 1931 में हुई. 23 साल की उम्र में भगत सिंह हंसते-हंसते फाँसी पर झूल गए थे. हम बचपन से किताबों में यही पढ़ते आ रहे हैं लेकिन कुछ ऐसी भी बाते होती हैं जो किताबों में नही बताई जाती. जैसे किताबों में भगत सिंह को शहीद बताया जाता हैं लेकिन भारत सरकार तो उन्हें शहीद नही मानती. आज हम शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के बारे में ऐसे ही रोचक तथ्य बताएंगे जो शायद आपको न पता हो.
1. बचपन में जब भगत सिंह अपने पिता के साथ खेत में जाते थे तो पूछते थे कि हम जमीन में बंदूक क्यों नही उपजा सकते.
2. जलियावाला बाग हत्याकांड के समय भग़त सिंह की उम्र सिर्फ 12 साल थी। इस घटना ने भगत सिँह को हमेशा के लिए क्रांतिकारी बना दिया.
3. भगत सिंह ने अपने काॅलेज के दिनो में ‘ National Youth Organisation ‘ की स्थापना की थी.
4. भग़त सिंह शादी नहीं करना चाहते थे। जब उनके माता-पिता उनकी शादी की योजना बना रहे थे, वह घर छोड़कर कानपुर आ गए थे। उन्होनें कहा अब तो आजादी ही मेरी दुल्हन बनेगी.
5. काॅलेज के दिनो में भग़त सिंह एक अच्छे अभिनेता भी थे. उन्होने बहुत से नाटकों में हिस्सा लिया. भग़त सिंह को कुश्ती का भी शौक था.
6. भग़त सिंह एक अच्छे लेखक भी थे वो उर्दू और पंजाबी भाषा में कई अखबारों के लिए नियमित रूप से लिखते थे.
7. भग़त सिंह ने अपना वेश वदलने के लिए अपने बाल कटवा लिए और दाढ़ी भी साफ करवा ली। अंग्रेजो से बचने के लिए ऐसा करना जरूरी था.
8. सेंट्रल असेंबली में भगत सिंह और उनके साथियों ने जो बम फेंके थे, वो निचले स्तर के विस्फोटक से बनाए गए थे, क्योंकि वह किसी को मारना नहीं, बल्कि अपना संदेश देना चाहते थे.
9. हिन्दू-मुस्लिम दंगों से दुःखी होकर भग़त सिंह ने घोषणा की थी कि वह नास्तिक हैं.
10. महात्मा गांधी की अहिंसा की नीतियों से भगत सिंह सहमत नहीं थे. भगत सिंह को लगता था कि बिना हथियार उठाए आजादी नहीं मिल सकती हैं.
11. भग़त सिंह को फिल्में देखना और रसगुल्ले खाना काफी पसंद था। वे राजगुरु और यशपाल के साथ जब भी मौका मिलता था, फिल्म देखने चले जाते थे। चार्ली चैप्लिन की फिल्में बहुत पसंद थीं। इस पर चंद्रशेखर आजाद बहुत गुस्सा होते थे.
12. ‘ इंकलाब जिंदाबाद’ का नारा भग़त सिंह ने दिया था.
13. देश की सरकार भगत सिंह को शहीद नहीं मानती है, जबकि आजादी के लिए अपनी जान न्योछावर करने वाले भगत सिंह हर हिन्दुस्तानी के दिल में बसते हैं.
14. भग़त सिंह के जूते, घड़ी और शर्ट आज भी सुरक्षित हैं.
15. भगत सिंह को फांसी की सजा सुनाने वाला न्यायाधीश जी.सी. हिल्टन था.
16. महात्मा गाँधी चाहते तो भगत सिँह की फांसी रूकवा सकते थे. लेकिन उन्होनें ऐसा नही किया.
17. भगत सिंह और उसके साथियों को फाँसी की सजा इसलिए सुनाई गई क्योकिं उन्होनें नेशनल असेम्बली में बम गिराया था.
18. आदेश के मुताबिक भग़त सिंह, राजगुरु और सुखदेव को 24 मार्च 1931 को फांसी लगाई जानी थी, सुबह करीब 8 बजे. लेकिन 23 मार्च 1931 को ही इन तीनों को देर शाम करीब सात बजे फांसी लगा दी गई और शव रिश्तेदारों को न देकर रातों रात ले जाकर व्यास नदी के किनारे जला दिए गए. अंग्रेजों ने भग़त सिंह और अन्य क्रांतिकारियों की बढ़ती लोकप्रियता और 24 मार्च को होने वाले संभावित विद्रोह की वजह से 23 मार्च को ही भग़त सिंह और अन्य को फांसी दे दी.
19. भग़त सिंह की चिता एक बार नही बल्कि दो बार जलाई गई थी.
20. भगत सिंह की अंतिम इच्छा थी कि उन्हें गोली मार कर मौत दी जाए। हालांकि, ब्रिटिश सरकार ने उनकी इस इच्छा को भी नज़रअंदाज़ कर दिया.

Sunday, March 19, 2017

World Most Dangerous Dead Roads INDIA In ' Himachal' Chamba Beautiful ...

Amazing facts about Trees

 पेड़ो के बारे में रोचक तथ्य

पेड़क्या आपने अभी तक कोई पेड़ लगाया ? यदि हाँ, तो बहुत अच्छे. यदि नही, तो कम से कम जीवन में एक पेड़ तो लगाओ. आज हम आपको पेड़ पौधे के बारे में बहुत ही अच्छी जानकारी और देगे और ग़ज़ब रोचक तथ्यों के माध्यम से बताएगें की वृक्ष हमारे लिए कितने जरूरी है.. I hope आपको ये पोस्ट पसंद आएगी. So Let’s begin…
1. पेड़ धरती पर सबसे पुरानें living organism हैं, और ये कभी भी ज्यादा उम्र की वजह से नही मरते.
2. धरती पर मानवों के जन्म से लेकर अब तक हम 3 लाख करोड़ पेड़ काट चुके हैं. हर 2 second में एक फुटबाॅल के मैदान जितने जंगल काटे जा रहे हैं.
3. हर साल 5 अऱब पेड़ लगाए जा रहे है लेकिन हर साल 10 अऱब पेड़ काटे भी जा रहे हैं.
4. एक पेड़ 1 साल में 21.7 kg काॅर्बनडाइ-ऑक्साइड अपने अंदर सोखता है और दिन में इतनी ऑक्सीजन देता है कि 4 आदमी जिंदा रह सकें.
5. दुनियाभ़र में लगभग 30 खऱब 40 अऱब पेड़ है. यानि मिल्की वे सितारों और मानव दिमाग में मौजूद कोशिकाओं से भी ज़्यादा.
6. देशों की बात करें, तो दुनिया में सबसे ज्यादा पेड़ रूस में है 641 अऱब. उसके बाद कनाडा में 318 अऱब, ब्राज़ील में 301 अऱब, अमेरिका में 228 अऱब और भारत में केवल 35 अऱब पेड़ बचे हैं.
7. दुनिया की बात करें, तो 1 इंसान के लिए 422 पेड़ बचे है. लेकिन अगर भारत की बात करें, तो 1 हिंदुस्तानी के लिए सिर्फ 28 पेड़ बचे हैं.
8. पेड़ो की कतार धूल-मिट्टी के स्तर को 75% तक कम कर देती है. और 50% तक शोर को कम करती हैं.
9. एक पेड़ इतनी ठंड पैदा करता है जितनी 1 A.C 10 कमरों में 20 घंटो तक चलने पर करता है. जो इलाका पेड़ो से घिरा होता है वह दूसरे इलाकों की तुलना में 9 डिग्री ठंडा रहता हैं.
10. पेड़ अपनी 10% खुराक मिट्टी से और 90% खुराक हवा से लेते है. एक पेड़ में एक साल में 2,000 लीटर पानी धरती से चूस लेता हैं.
11. एक एकड़ में लगे हुए पेड़ 1 साल में इतनी Co2 सोख लेते है जितनी एक कार 41,000 km चलने पर छोड़ती हैं.
12. दुनिया की 20% oxygen अमेजन के जंगलो द्वारा पैदा की जाती हैं. ये जंगल 8 करोड़ 15 लाख एकड़ में फैले हुए हैं.
13. इंसानो की तरह पेड़ो को भी कैंसर होती है. कैंसर होने के बाद पेड़ कम ऑक्सीजन देने लगते हैं.
14. युकेलिप्टस (जिसे हम सफेदे का पेड़ भी कहते है) की पत्तियों में भी सोने के कण मौजूद होते है. सफेदे का पेड़ खेत को बंजर बनाता है यह किसी भी ओर पेड़ की तुलना में सबसे ज्यादा पानी चूसता है. अंग्रेजों ने दलदल मिटाने के लिए सफेदे के पेड़ लगाने आरंभ किये थे.
15. पेड़ की जड़े बहुत नीचे तक जा सकती है. दक्षिण अफ्रिका में एक अंजीर के पेड़ की जड़े 400 फीट नीचे तक पाई गई थी.
16. दुनिया का सबसे पुराना पेड़ स्वीडन के डलारना प्रांत में है. टीजिक्को नाम का यह पेड़ 9,550 साल पुराना है. इसकी लंबाई करीब 13 फीट हैं.
17. कौन-सा पेड़ या पौधा सबसे ज्यादा ऑक्सीजन पैदा करता है ?
Ans. किसी एक पेड़ का नाम लेना मुश्किल है लेकिन तुलसी, पीपल, नीम और बरगद दूसरों के मुकाबले ज्यादा ऑक्सीजन पैदा करते हैं.
18. पेड़ ऊपर की तरफ ही क्यों बढ़ते है नीचें या साइड में क्यों नही ?
Ans. ऐसा सूर्य की किरणों की वजह से होता है. जब हम धरती में किसी बीज को दबा देते है तो भी वह ऊपर की तरफ ही निकलता है जबकि वहाँ तक तो सूर्य की किरणें भी नही जाती ? दोस्तों, सूर्य की रोशनी में प्रकाश से अलग भी किरणें होती है जो धरती में 1-2 मीटर तक जाती है जैसे:- अवरक्त किरणें, पैराबैंगनी किरणें. बीज इन्हीं किरणों से सूर्य की दिशा पता कर लेते हैं.
19. यदि धरती के सारे पेड़ काट दिए जाए तो क्या वायुमंडल रहेगा ?
Ans. वायुमंडल के लिए पेड़ आवश्यक नही है. इसके लिए जरूरी है गुरूत्वाकर्षण बल. मंगल ग्रह पर पेड़ नही है लेकिन वायुमंडल है, लेकिन उसका वायुमंडल कम घना है क्योकिं पृथ्वी की तुलना में उसका गुरूत्वाकर्षण बल भी कम है. दूसरी तरफ चंद्रमा पर गुरूत्वाकर्षण बल इतना कमजोर है कि यहाँ पर वायुमंडल ही नही है. अब बताते है कि पेड़ ना होने पर क्या होगा, सभी प्राणी Co2 उत्पन्न करेगें और पेड़ Co2 को सोखते है तो सारे पेड़ कटने के बाद पृथ्वी पर कार्बनडाई-आक्साइड की मात्रा बहुत ज्यादा बढ़ जाएगी.
20. ऐसा कौन-सा ऐसा पेड़ पौधा है जो 24 घंटे ऑक्सीजन छोड़ता है ? और ऐसा कैसे होता है ? डिटेल में बताएँ.
Ans. दोस्तों इस सवाल का उत्तर आपको ढूंढ कर लाना है और नीचे कमेंट करना है जो सबसे पहले और सही उत्तर देगा उसका नाम और यहा आंसर के साथ लिखा जाएगा. नोट: उत्तर हिंदी में होना चाहिए.
Frnds Please Subscribe My Channel 

जय हिंद, वन्दे मातरम ,भारत माता की जय ।

हर एक ख़ून का क़तरा ज़मीन की मोहब्बत और एबादत की कहानी बयान करता है अपने बच्चों को सीने से लगाए रखना रोशनी होगी फिर तिरंगा सजाये रखना, मेरी...